प्रकाश TOP 30 SUBJECTIVE SOLUTION PDF DOWNLOAD FREE ★ CLASS - 10th

PDF NAMEप्रकाश TOP 30 SUBJECTIVE PDF
SIZE1.68 MB
CLASS10th
CLASS - 10th ALL SUBJECTS TESTATTEMPT NOW


★ अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

1. आपतित किरण एवं परावर्तित किरणों के बीच का कोण 60° है। आपतन कोण कितना है ?
हल:
चूँकि आपतन कोण एवं परावर्तन कोण बराबर होते है।
अत: आपतन कोण = 60°/2 = 30°

2. गोलीय दर्पण की फोकस दूरी तथा वक्रता - त्रिज्या में क्या सम्बन्ध है ? (2013, 14, 15, 17)
उत्तर:
गोलीय दर्पण की फोकस दूरी, वक्रता - त्रिज्या की आधी होती है।
अर्थात् f = r/2

3. किस प्रकार के दर्पण से सदैव आभासी प्रतिबिम्ब बनते है ?
उत्तर:
उत्तल दर्पण से सदैव आभासी प्रतिबिम्ब बनते है।

4. किस दर्पण की फोकस दूरी ऋणात्मक होती है तथा किसकी धनात्मक ?
उत्तर:
अवतल दर्पण की फोकस दूरी ऋणात्मक तथा उत्तल दर्पण की धनात्मक होती है।

5. सदैव आभासी, सीधा तथा आकार में वस्तु से छोटे प्रतिबिम्ब को प्राप्त करने के लिए कौन - सा दर्पण प्रयुक्त करना चाहिए ? या किस दर्पण से वस्तु का प्रतिबिम्ब सदैव ही सीधा, आभासी व छोटा दिखायी देता है ? (2011, 15)
उत्तर:
उत्तल दर्पण।

6. अवतल दर्पण तथा उत्तल दर्पण से बनने वाले आभासी प्रतिबिम्ब में क्या अन्तर होता है ? (2018)
उत्तर:
अवतल दर्पण से बनने वाले आभासी प्रतिबिम्ब का आकार वस्तु से बड़ा होता है जबकि उत्तल दर्पण से बनने वाले आभासी प्रतिबिम्ब का आकार वस्तु से छोटा होता है।

7. वस्तु की किस स्थिति में अवतल दर्पण वास्तविक व आकार में बराबर प्रतिबिम्ब बनाता है ?
उत्तर:
जब वस्तु अवतल दर्पण के वक्रता केन्द्र पर स्थित हो।

 8. जब वस्तु अवतल दर्पण के वक्रता केन्द्र पर हो, तब उसका प्रतिबिम्ब कहाँ तथा किस प्रकार का बनेगा?
उत्तर:
प्रतिबिम्ब वक्रता - केन्द्र पर ही बनेगा। यह वस्तु के आकार का, वास्तविक तथा उल्टा होगा।

 9. अवतल दर्पण के दो उपयोग लिखिए। (2016)
उत्तर:
• अवतल दर्पण को दाढ़ी बनाते समय प्रयोग किया जाता है।
• कान, नाक व गले की जाँच करने के लिए डॉक्टरों द्वारा प्रयोग किया जाता है।

10. एक दर्पण, वस्तु का सीधा व आकार में छोटा प्रतिबिम्ब बनाता है, यह किस प्रकार का दर्पण है ? प्रतिबिम्ब वास्तविक है अथवा आभासी ?
उत्तर:
क्योंकि प्रतिबिम्ब सीधा व छोटा है; अत: दर्पण, उत्तल दर्पण है तथा प्रतिबिम्ब आभासी।

11. सड़क पर लगे बल्बों के पीछे किस प्रकार के परावर्तक दर्पण का प्रयोग किया जाता है ? इस दर्पण का एक और उपयोग लिखिए। (2012)
उत्तर:
उत्तल दर्पण का, इस दर्पण का उपयोग दूरदर्शी में भी किया जाता है।
 
12. एक उत्तल दर्पण की फोकस दूरी 10 सेमी है। इसके द्वारा किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब अधिक - से - अधिक कितनी दूरी पर बनाया जा सकता है ? (2014)
उत्तर:
अधिकतम 10 सेमी. की दूरी पर।

13. एक दर्पण की फोकस दूरी f है। यदि इसे दो भागों में काट दिया जाता है, तो प्रत्येक भाग की फोकस दूरी क्या होगी ?
उत्तर:
दर्पण को काटने पर फोकस दूरी के मान में कोई परिवर्तन नहीं होगा। अत: फोकस दूरी f ही रहेगी।

14. यदि प्रकाश - किरण काँच के गुटके पर लम्बवत् गिरे, तो अपवर्तन कोण कितना होगा ? विचलन कोण कितना होगा ?
उत्तर:
दोनों ही शून्य होंगे।
 
16. किस रंग के प्रकाश के लिए काँच का अपवर्तनांक अधिकतम और न्यूनतम होता है ? (2011, 13, 15, 16, 17)
उत्तर:
बैंगनी रंग के प्रकाश के लिए अधिकतम तथा लाल रंग के प्रकाश के लिए न्यूनतम।
 
17. काँच, निर्वात एवं जल में से प्रकाश की चाल किसमें सबसे कम होती है तथा क्यों ?
उत्तर:
काँच में, क्योंकि इसका अपवर्तनांक सबसे अधिक होता है।

18. संलग्न चित्र के अनुसार प्रकाश की किरण वायु से किसी माध्यम में प्रवेश करती है। वायु के सापेक्ष माध्यम का अपवर्तनांक ज्ञात कीजिए। (2015, 17)
हल:
यहाँ आपतन कोण (i) = 90° – 60° = 30°
तथा अपवर्तन कोण (r) = 90° – 45° = 45°
∴ वायु के सापेक्ष माध्यम का अपवर्तनांक

19. किसी लेंस के प्रकाशिक केन्द्र से क्या तात्पर्य है ? (2017)
उत्तर:
लेंस के अन्दर मुख्य अक्ष पर स्थित वह बिन्दु जिससे होकर जाने वाली प्रकाश की किरणें अपवर्तन के पश्चात् आपतित किरण के समान्तर निकल जाती है, लेंस का प्रकाशिक केन्द्र कहलाता है।

20. एक प्रकाश - किरण पतले लेंस से अपवर्तन के पश्चात् बिना विचलित हुए सीधी निकल जाती है। उस बिन्दु का नाम बताइए।
उत्तर:
प्रकाशिक केन्द्र।
 
21. किस लेंस की फोकस दूरी ऋणात्मक होती है ?
उत्तर:
अवतल लेंस की।

22. किस लेंस द्वारा बना प्रतिबिम्ब सदैव आभासी व छोटा होता है ?
उत्तर:
अवतल लेंस द्वारा।

23. अवतल लेंस के सामने रखी वस्तु का प्रतिबिम्ब कहाँ बनेगा ?
उत्तर:
फोकस बिन्दु व लेंस के बीच बनेगा।

24. किसी लेंस की क्षमता से आप क्या समझते है ? (2014, 18)
उत्तर:
लेंस की प्रकाश की किरणों को अभिसरित या अपसरित करने की क्षमता को लेंस की क्षमता कहते है।

25. लेंस की क्षमता का सूत्र लिखिए।
या लेंस की फोकस दूरी तथा शक्ति (क्षमता) के बीच सम्बन्ध बताने वाला सूत्र लिखिए।
उत्तर:
लेंस की क्षमता उसकी फोकस दूरी के व्युत्क्रम के बराबर होती है, जबकि फोकस दूरी को मीटर में नापा गया हो।



26. लेंस की क्षमता का मात्रक लिखिए। या चश्मों के लेंसों की क्षमता किसमें नापते है ?
उत्तर:
लेंस की क्षमता डायोप्टर में मापते है।

27. किस लेंस की क्षमता धनात्मक तथा किस लेंस की क्षमता ऋणात्मक होती है ?
उत्तर:
उत्तल लेंस की क्षमता धनात्मक तथा अवतल लेंस की क्षमता ऋणात्मक होती है।

28. किसी लेंस की क्षमता - 2.0 डायोप्टर है। इसकी फोकस दूरी कितनी है तथा लेंस किस प्रकार का है ? (2012, 13, 14, 17)
हल:
लेंस की फोकस दूरी (f) सेमी में = 100p = 100/-2.0 = -5.0 सेमी. (अवतल लेंस)

29. एक वस्तु का उत्तल लेंस द्वारा किसी पर्दे पर तीन गुना बड़ा प्रतिबिम्ब बनता है। यदि वस्तु तथा पर्दे की स्थितियाँ बदल दी जाएँ, तो उस दशा में आवर्धन कितना होगा ? (2011)
उत्तर:
1/3 गुना।

30. काँच का वायु के सापेक्ष अपवर्तनांक 1.5 है। वायु का काँच के सापेक्ष अपवर्तनांक की गणना कीजिए। (2014, 16)
हल:
वायु का काँच के सापेक्ष अपवर्तनांक

= 1/1.5 = 0.67
Tags

Below Post Ad